Army Day Video: सेना दिवस पर वीर जवानों ने दिखाई ताकत, पहली बार नई कॉम्बेट यूनिफार्म में दिखी Indian Army
सेना दिवस के मौके पर परेड के दौरान भारतीय सेना के जवान नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म (New Digital Combat Uniform) में नजर आए. भारतीय सेना ने करीब 13 लाख सैनिकों को नई वर्दी देने का फैसला किया है.
दिल्ली, 15 जनवरी : सेना दिवस (Indian Army Day 2022) के मौके पर जनरल नरवणे ने दिल्ली कैंट स्थित परेड ग्राउंड में परेड (Army Day Parade) की सलामी ली. सेना प्रमुख ने जवानों को यूनिट प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के कमांडो (Parachute Regiment commandos) ने नई वर्दी (New Digital Combat Uniform) पहनकर परेड में हिस्सा लिया. यह पहली बार है जब सार्वजनिक रूप से इस वर्दी का अनावरण किया गया है.
इंडियन आर्मी की नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म (New Combat Uniform) सुरक्षा को देखते हुए डिजाईन किया गया है. इस यूनिफॉर्म में खास तौर पर अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है. इंडियन आर्मी की नई वर्दी में ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो सैनिकों को छिपने में मदद करेंगे. इसे पहनने के बाद सैनिक दुश्मन की नजर में आने से बच पाएगा. भारतीय सेना ने करीब 13 लाख सैनिकों को नई वर्दी देने का फैसला किया है.
#WATCH | Delhi: Indian Army’s Parachute Regiment commandos marching during the Army Day Parade in the new digital combat uniform of the Indian Army. This is the first time that the uniform has been unveiled in public. pic.twitter.com/j9D18kNP8B
— ANI (@ANI) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

