देश

J&K: सोपोर में लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार, जवानों और राजनीतिक नेताओं की हत्या करने का लिया था जिम्मा

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है.

J&K: सोपोर में लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार, जवानों और राजनीतिक नेताओं की हत्या करने का लिया था जिम्मा
भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: PTI/File)

Jammu Kashmir, 4 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के सोपोर (Sopore) में रफियाबाद के लदूरा इलाके में सेना (Indian Army) और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में लश्कर के एक आतंकवादी को गिरफ्तार (Terrorist Arrested) किया है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि उसे सीमा पार बैठे उसके आकाओं द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों और राजनीतिक नेताओं पर हमले की योजना बनाने का काम सौंपा गया था. कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने गोली मारी, 24 घंटे के भीतर 4 बाहरी मजदूरों पर किया हमला

वही आज शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित दुकानदार (Kashmiri Pandit Shopkeeper) पर गोलीबारी कर उसे घायल (Kashmiri Pandit Shot by terrorists) कर दिया. आतंकी हमले में शोपियां के चोटीगाम गांव के बाल कृष्ण के हाथ और पैर में चोटें आईं है. उसे श्रीनगर के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई. हमले सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).