भारत में 91 दिनों बाद COVID के सबसे कम मामले मिले, 81 हजार से ज्यादा हुए ठीक, 1167 संक्रमितों की मौत
भारत में कोविड के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हुई. इस अवधि में 1,167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है. जबकि 81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.49% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है.
भारत में 91 दिनों बाद कोरोना वायरस के नए मामले 50,000 से कम दर्ज हुए है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ.
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/N3ddMzTI7u pic.twitter.com/IkST5O7oUW
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) June 22, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

