India GDP 2022-23: विश्व बैंक ने भारत को दिया झटका, अगले साल जीडीपी घटकर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान
विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक FY22-23 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है.
India GDP 2022-23: वित्त वर्ष 2022-23 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद है. विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक FY22-23 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है.
इस अनुमान को 2021-22 के 8.4% के मुकाबले बड़ी गिरावट मानी जा रही है. वहीं इससे पहले स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस इंडिया ने भी 2022-23 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.9 फीसदी रहने का ही अनुमान लगाया था.
विश्व बैंक ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ये परिस्थितियां वैश्विक हैं लेकिन इनका असर भारत पर भी पड़ेगा.
विश्व बैंक ने कहा कि अमेरिका, यूरो क्षेत्र और चीन के घटनाक्रमों से भारत प्रभावित हुआ है. भारत सरकार 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने की ओर है. विश्व बैंक का चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है.
The World Bank has revised its 2022-23 GDP forecast upward to 6.9% from 6.5% due to robust economic activities in India, says World Bank. pic.twitter.com/1vZL8qiw0j
— ANI (@ANI) December 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

