मनोरंजन

Pawan Singh's 'Lungiye Bichai' Song: धूम मचा रहा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ‘लुंगिये बिछाई’ गाना, दो दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लुंगिये बिछाई’ रिलीज के बाद से जमकर धूम मचा रहा है. दो दिनों के अंदर गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Pawan Singh's 'Lungiye Bichai' Song: धूम मचा रहा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ‘लुंगिये बिछाई’ गाना, दो दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
Pawan Singh (img: tw)

मुंबई, 27 नवंबर : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लुंगिये बिछाई’ रिलीज के बाद से जमकर धूम मचा रहा है. दो दिनों के अंदर गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. बॉलीवुड में भी बतौर प्लेबैक सिंगर एक्टर की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है. स्त्री 2 का 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' लोगों ने काफी पंसद किया.

इसके बाद आया इसी एल्बम का काहे रुसेलु गीत भी लोकप्रिय हुआ. इसके बाद ही ये नया गीत रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से वायरल हो रहे ‘लुंगिये बिछाई’ गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं, गीत के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं. संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने में पवन सिंह के साथ प्रीति की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने 15 राज्यों में आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 1,000 करोड़ रुपये के खर्च को दी मंजूरी

ऋषि राज और विनीत झा के निर्देशन में तैयार गाने को आर्यन देव ने कोरियोग्राफ किया है. गाना कई म्यूजिक प्ले प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, विंक, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक के साथ रेसो पर भी उपलब्ध है. गाने की शुरुआत में दिखाई देता है कि ससुराल पहुंची नई दुल्हन परेशान हो जाती है और फिर मनोरंजन से भरपूर गाना बजना शुरू हो जाता है. गाने में दुल्हन का पति उसे समझाता नजर आ रहा है.

इस बीच बता दें कि 'पावर स्टार' पवन सिंह भोजपुरी फिल्म अभिनेता के साथ ही गायक भी हैं और भोजपुरी मनोरंजन इंडस्ट्री में उन्हें पसंद करने वालों की बड़ी संख्या है. पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का महत्वपूर्ण और बड़ा चेहरा हैं. 'ओढ़निया वाली', लगावेलू जब लिपिस्टिक, 'हिलेला आरा डिस्टिक लॉलीपोप लागेलू' जैसे बेहद सफल गानों के साथ ही 100 से ज्यादा गाने गा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).