डरा रहा COVID: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 नए मामले, 277 लोगों की मौत
भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए केस (New Covid Case) मिले हैं. हालांकि, सोमवार को तुलना में 6.5% कम केस आए हैं.
नई दिल्ली, 11 जनवरी: भारत में (Corona in India) पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 69,959 लोग रिकवर हुए हैं. इस दौरान 277 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. देश में अबतक कुल 3,58,75,790 कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 8,21,446 केस एक्टिव है. 3,45,70,131 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस के चले अबतक कुल 4,84,213 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश में वैक्सीनेशन का आकड़ा 1,52,89,70,294 के पार हो गया है. देश में ओमीक्रॉने वेरिएंट के 4,461 मामले सामने आ चुके हैं.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए, 69,959 रिकवरी हुईं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,58,75,790
सक्रिय मामले: 8,21,446
कुल रिकवरी: 3,45,70,131
कुल मौतें: 4,84,213
कुल वैक्सीनेशन: 1,52,89,70,294 pic.twitter.com/tQpMWhNnf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

