Mumbai Red Alert and School Holiday: मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, गुरुवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
मुंबई, ठाणे और पनवेल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से इन शहरों के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है.
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पनवेल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से इन शहरों के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि नागरिक उचित सावधानी बरतें.
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ समेत कोंकण में बारिश का अनुमान लगाया गया है. कोंकण के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. गढ़चिरौली, गोंदिया और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मुंबई, ठाणे, पनवेल इथल्या शाळांना सुटी#Jaimaharashtranews #Marathinews #Maharashtra #mumbai #thane #panvel #school #holiday
— Jai Maharashtra News (@JaiMaharashtraN) July 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

