VIDEO: घर में हो रही थी अवैध गांजे की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; यूपी के ग्रेटर नोएडा की घटना
यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां राहुल नाम के एक युवक को घर में अवैध गांजे की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Greater Noida Shocker: यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां राहुल नाम के एक युवक को घर में अवैध गांजे की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गांजे के एक पौधे को उगाने में 100 दिन का वक्त और 6 हजार रुपये का खर्चा आता था. फिर यह गांजा बाजार में 50 हजार रुपये तक बिकता था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये का माल जब्त किया है. थाना बीटा-2 पुलिस, थाना इकोटेक-1 और नारकोटिक्स टीम ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 2.070 ग्राम अवैध गांजा, 163.4 ग्राम कैनाबिस और खेती में इस्तेमाल होने वाले रसायन, बीज और उपकरण बरामद किए.
घर में हो रही थी अवैध गांजे की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में राहुल नाम के लड़के ने घर में ही गांजा की खेती शुरू कर दी थी
एक पौधे को उगाने में 100 दिन लगता था,6 हजार का खर्चा ही जाता है और फिर बाजारों में 50 हजार तक बिक जाता है
पुलिस ने तकरीबन 50 लाख का माल पकड़ा है,ये कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है पूरे देश में #noida pic.twitter.com/lRciCt9Hoh
— Mahender Mahi (@MahendrMahii) November 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

