मोदी सरकार AYUSH मिशन पर खर्च करेगी 4607 करोड़ रुपये, देशभर में शुरू होंगे 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट और 12 हजार वेलनेस सेंटर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है. इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे. 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा. 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा.
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला- राष्ट्रीय आयुष मिशन 2026 तक जारी रहेगा-
राष्ट्रीय आयुष मिशन को 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का फैसला किया गया. इसके तहत 12 हजार आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे और 43 आयुष अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा : केंद्रीय मंत्री @ianuragthakur
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) July 14, 2021
देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

