Damoh Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; VIDEO
मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां देहात थाना क्षेत्र के बांदकपुर रोड पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
Damoh Road Accident: मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां देहात थाना क्षेत्र के बांदकपुर रोड पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके अलावा घायलों को कॉरिडोर बनाकर जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई है.
मध्य प्रदेश के दमोह में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
दमोह में भीषण हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 की मौत, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, बांदकपुर रोड पर समन्ना गांव के पास की घटना#Damoh #RoadAccident #Truck #Accident @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/vNwscCwqjo
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

