देश

Holi 2023: मुंबई में होली मनाने को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस, नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई

होली के जश्न से पहले, मुंबई पुलिस ने सोमवार होली मनाने के लिए गाइडलाइंस जारी की है. मुंबई पुलिस ने नियमों की एक सूची जारी की है. पुलिस ने नियमों की घोषणा शहर में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए की है.

Holi 2023: मुंबई में होली मनाने को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस, नियम ना मानने पर होगी कार्रवाई

होली के जश्न से पहले, मुंबई पुलिस ने सोमवार होली मनाने के लिए गाइडलाइंस जारी की है. मुंबई पुलिस ने नियमों की एक सूची जारी की है. पुलिस ने नियमों की घोषणा शहर में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए की है. मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली, धूलिवंदन और रंग पंचमी का त्योहार 5 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक मनाया जाएगा. Train Ticket Price Hike: होली पर रेल यात्रियों झटका, स्पेशल ट्रेनों में 30 प्रतिशत ज्यादा लगेगा किराया.

इन चीजों पर है प्रतिबंध

  • सार्वजनिक रूप से अश्लील शब्द बोलना या नारे लगाना, या अश्लील गाने गाना.
  • किसी भी तरह किसी की गरिमा, शालीनता या नैतिकता को ठेस पहुंचाना.
  • पैदल चलने वालों पर रंगीन पानी, डाई या पाउडर छिड़कना या फेंकना
  • रंगीन या सादे पानी या किसी तरल से भरे गुब्बारों को तैयार करना या फेंकना.
  • आदेश में आगे कहा गया है कि जो कोई भी आदेश की अवहेलना करता है या अवज्ञा के लिए उकसाता है, उसे महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत दंडित किया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).