हिंदू महासभा ने दुर्गा पूजा पंडाल में गांधी को ‘असुर’ के रूप में दिखाया, रात में ही बदल दी मूर्ति, केस दर्ज
इस मामले पर जमकर सियासत होने लगी है. टीएमसी और कांग्रेस समेत तमाम दलों ने इसकी तीखी आलोचना की है. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इसे ‘अभद्रता की पराकाष्ठा’ करार दिया है.
कोलकाता, 3 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. अरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में देवी दुर्गा द्वारा मारे गए असुर के बजाय महात्मा गांधी जैसी मूर्ति प्रदर्शित की गई.
आयोजकों का कहना है कि समानताएं होना ‘‘केवल एक संयोग’’ था. पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इससे पहले दिन के समय एक पत्रकार ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए दुर्गा प्रतिमा की एक तस्वीर ट्वीट की थी. हालांकि, उन्होंने बाद में उन्होंने पुलिस के त्योहार के समय तनाव पैदा होने के निर्देश का हवाला देते हुए पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया.
इस मामले पर जमकर सियासत होने लगी है. टीएमसी और कांग्रेस समेत तमाम दलों ने इसकी तीखी आलोचना की है. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इसे ‘अभद्रता की पराकाष्ठा’ करार दिया है.
Kolkata, WB | Complaint has been filed against All India Hindu Mahasabha whose pandal had showcased an idol resembling Mahatma Gandhi instead of Asura that is killed by Goddess Durga.
The idol was earlier today remade, to look like an Asura again. pic.twitter.com/efVEK6fXq4
— ANI (@ANI) October 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

