Hijab Row: कर्नाटक में अगले 3 दिनों तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, CM बोम्मई ने की शांति बनाए रखने की अपील
कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है. सीएम ने ट्वीट किया, " मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. सभी संबंधितों से सहयोग का अनुरोध है."
कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. हिजाब विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, हम कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. मैं छात्रों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं. मैंने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया है कि छात्रों के बीच कोई झड़प न हो.
सीएम ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं. मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. सभी संबंधितों से सहयोग का अनुरोध है."
I appeal to all the students, teachers and management of schools and colleges as well as people of karnataka to maintain peace and harmony. I have ordered closure of all high schools and colleges for next three days. All concerned are requested to cooperate.
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) February 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

