देश

VIDEO: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढके हिल स्टेशन, देखिए खुबसुरत नजारें

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की वजह से हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है.

VIDEO: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढके हिल स्टेशन, देखिए खुबसुरत नजारें
(Photo:ANI)

10 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में आज सुबह भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) हुई है. गुलमर्ग में 15 सेमी तक बर्फबारी हुई, जिससे यहां का पारा शनिवार को शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में रविवार को शून्य से 10.0 डिग्री नीचे पहुंच गया है.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) में आज बर्फबारी (Snowfall) होने के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत बि​छ गई. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है.

 

शिमला बर्फ की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. यहां की सबसे ऊंची चोटी जाखू हिल्स समेत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रिज मैदान और मॉल रोड बर्फ से लद गए हैं. जहां तक नजर जाती है उस ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.  इस बर्फबारी ने शहर की रफ्तार को रोक दिया है. सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).