Taj Mahal: ताजमहल के 22 कमरों को खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली, हड़ताल पर बार एसोसिएशन
ताजमहल के 22 कमरों के रहस्य को लेकर सुनवाई टल गई है. अवध बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते कोर्ट को सुनवाई टालनी पड़ी. आपको बता दें कि ताजमहल के बंद 22 कमरों को खुलवा कर ASI से जांच करवाने की मांग की गई है.
ताजमहल के 22 कमरों के रहस्य को लेकर सुनवाई टल गई है. अवध बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते कोर्ट को सुनवाई टालनी पड़ी. आपको बता दें कि ताजमहल के बंद 22 कमरों को खुलवा कर ASI से जांच करवाने की मांग की गई है. इसके लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई. इसका मकसद यह बताया गया है कि 'ताजमहल के इतिहास' से संबंधित कथित विवाद को आसानी से सुलझाया जा सके. यह याचिका अयोध्या में बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने दाखिल की है.
जानकारों के मुताबिक, भवन की चार मंजिला इमारत संगमरमर की बनी हुई है. मध्य में दो मंजिले हैं. इनमें 12 से 15 विशाल कमरे हैं. इन चार मंजिलों के नीचे लाल पत्थरों से बनी दो और मंजिलें हैं जो कि पिछले हिस्से के नदी तट तक जाती हैं. नदी तट के भाग में संगमरमर की नींच के ठीक नीचे लाल पत्थरों वाले 22 कमरे हैं. इनके झरोखों को चुनवा दिया गया है. ASI की ओर से इसे तालों में जड़ दिया गया है. अंदेशा जताया जाता है कि इन 22 कमरों में हिंदू देवी-देवता से जुड़े सुबूत मौजूद हैं. इसी मसले के हल के लिए यह याचिका दायर की गई है.
#Lucknow: ताजमहल पर दाखिल अर्जी पर सुनवाई टली, ताजमहल के 22 कमरों के रहस्य को लेकर टली सुनवाई, अवध बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते टली सुनवाई#TajMahal #Firstindianews
— First India News (@1stIndiaNews) May 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

