Hanuman Chalisa Row: सीएम उद्धव ठाकरे की चेतावनी, हनुमान चालीसा पढ़ना है तो घर आकर पढ़े, दादागीरी करेंगे तो तोड़ना आता है
हनुमान चालीसा विवाद पर सीएम उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रया आई है. मुख्यमंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा है कि हनुमान चालीसा पढ़ना है तो फोन करके घर आये. लेकिन दादागिरी नहीं चलेगी.
Hanuman Chalisa Row: हनुमान चालीसा विवाद पर सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की प्रतिक्रया आई है. मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमने हिंदुत्व की अनदेखी की है. हिंदुत्व धोती है या क्या है? हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह 'गदाधारी' है. यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और घर आएं. लेकिन अगर आप 'दादागिरी' का सहारा लेते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है.''
बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के बयान के बाद से हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि ने चेतावनी दी थी कि वे सीएम उद्धव ठाकरे केमातोश्री जाकर हनुमान चालीसा का पथ करेंगे. उनके इस धमकी के बाद शनिवार को पूरे दिन तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने नवनीत राणा के साथ ही उनके पति को गिरफ्तार किया है. दोनों को कोर्ट ने 14 दिन तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों नेताओं के खिलाफ अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के साथ ही राजद्रोह का भी केस दर्ज हुआ है.
It's being said that we've ignored Hindutva. Is Hindutva a dhoti or what? Our Hindutva is 'Gada Dhari' like Lord Hanuman's Gada. If you want to recite Hanuman Chalisa, call and come home. But if you resort to 'Dadagiri' we know how to crumble it: Maharashtra CM Uddhav Thackeray pic.twitter.com/rgx3Jsh20p
— ANI (@ANI) April 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

