देश

Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में कल से होगा सर्वे, हर कोने की होगी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

ज्ञानवापी मस्जिद में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम होगा. कोर्ट के आदेश के मुताबिक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी. इस दौरान ताला खुलवाकर या तुड़वाकर भी सर्वे किया जाएगा. मस्जिद के तहखाने का भी सर्वे होगा.

Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में कल से होगा सर्वे, हर कोने की होगी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी
ज्ञानवापी मस्जिद (Photo Credit : Twitter)

Gyanvapi Masjid Case : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम कल से शुरू हो जाएगा. इससे पहले सर्वे की पूरी प्लानिंग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है. बैठक में याचिका दायर करने वाली महिलाओं और दोनों पक्षों के वकीलों को भी बुलाया गया. ज्ञानवापी मस्जिद में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम होगा. कोर्ट के आदेश के मुताबिक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी. इस दौरान ताला खुलवाकर या तुड़वाकर भी सर्वे किया जाएगा. मस्जिद के तहखाने का भी सर्वे होगा.

वहीं सर्वे का विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आदेश के मुताबिक एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे जबकि विशाल सिंह और अजय सिंह सहायक कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं. कोर्ट ने पूरी सर्वे रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है.

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद केस में एक नया मोड़ आ गया है. वाराणसी की अदालत (Varanasi Court) के फैसले के खिलाफ मस्जिद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. वहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) वाराणसी कोर्ट के फैसले पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से याचिका स्वीकार कर लिए जाने के बाद कोर्ट का कहना है कि वह सबसे पहले फाइलों पर गौर करेगा. इसके बाद मामले पर सुनवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).