Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद का सच आएगा सामने? असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर ने कहा, आज ही पेश करेंगे सर्वे रिपोर्ट
सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी के वजुखाने में 12 फीट 8 इंचा का शिवलिंग मिला है. उनका कहना है कि यह शिवलिंग नंदीजी के सामने है और पूरा पानी निकालकर देखा गया.
Gyanvapi Mosque Survey Report: ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे रिपोर्ट आज ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है. न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त अधिवक्ता विशाल सिंह ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट लगभग पूरी हो चुकी है और हम समय पर अदालत को रिपोर्ट जमा करने का प्रयास कर रहे हैं.
वहीं इसके पहले असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा था कि 14 से 16 मई तक 3 दिन तक सर्वे चला. अभी सिर्फ 50 प्रतिशत ही रिपोर्ट तैयार है, इसलिए आज इसे अदालत में पेश नहीं कर पाएंगे. इसके लिए हम कोर्ट से 3-4 दिन का समय मांगेंगे.
आपको बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी के वजुखाने में 12 फीट 8 इंचा का शिवलिंग मिला है. उनका कहना है कि यह शिवलिंग नंदीजी के सामने है और पूरा पानी निकालकर देखा गया. हालांकि, मुस्लिम पक्ष लगातार शिवलिंग मिलने के दावे को खारिज कर रहा है.
Gyanvapi mosque survey | The survey report is nearly complete and we are trying to submit the report to the court in time: Advocate Vishal Singh, the Court-appointed special assistant commissioner, in Varanasi pic.twitter.com/3V1TfNDmXR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

