देश

Gurugram Rains: गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, जयपुर दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम | Photos and Videos

गुरुग्राम: हरियाणा में प्रीमॉनसून की बारिश से साइबर सिटी गुरुग्राम जलमग्न हो गई. बुधवार सुबह झमाझम बारिश की वजह से गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया और लोगों को जाम का सामना पड़ा.

Gurugram Rains: गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, जयपुर दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम | Photos and Videos
Gurugram Rains | Photo: ANI

गुरुग्राम: हरियाणा में प्रीमॉनसून की बारिश से साइबर सिटी गुरुग्राम जलमग्न हो गई. बुधवार सुबह झमाझम बारिश की वजह से गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया और लोगों को जाम का सामना पड़ा. बारिश के चलते सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया. कई वाहन बारिश के पानी में डूबते दिखे. गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह लंबा जाम लग देखने को मिला. दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर करीब पांच किलोमीटर तक का जाम लगा.

भारी बारिश के बाद लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. चौपहिया और दोपहिया वाहनों के टायर पूरी तरह से पानी में डूब गए. जलभराव के कारण लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ा.

नरसिंहपुर चौक

पानी में डूबे वाहन

सड़कों पर लंबा जाम

सड़कें बनी नदी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).