Gujarat Cyclone Effects: गुजरात में 80,000 बिजली के खंभे गिरे, हजार गांवों में बत्ती गुल, 71 पशुओं की हुई मौत
तूफान सबसे भयानक असर कच्छ और सौराष्ट्र के 8 जिलों में रहा. करीब 80,000 बिजली के खंबे गिरे हैं, विद्युत प्रणाली को नुकसान पहुंचा है. करीब 71 पशुओं की जान गई है.
Gujarat Cyclone Effects: भीषण तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय तूफान गुजरात की सीमा को पार कर चुका है. अब वह पाकिस्तान को पार करता हुआ तेजी से राजस्थान के बाड़मेर शहर की ओर बढ़ रहा है. तूफान सबसे भयानक असर कच्छ और सौराष्ट्र के 8 जिलों में रहा. यहां तूफान अपने पीछे भारी तबाही छोड़ हो गया है. हजारों पेड़ और खंभे गिर गए हैं. 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं 1,000 से अधिक गांवों में अभी भी बिजली नहीं है. गुजरात के आठ तटीय जिलों में कुल 1 लाख से ज्यादा लोगों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया था.
गुजरात सरकार में एंव आपदा प्रबंधन प्रभारी ऋषिकेश पटेल ने बताया कि 'करीब 80,000 बिजली के खंबे गिरे हैं, सबस्टेशन आदि में खराबी आने की वजह से विद्युत प्रणाली को नुकसान पहुंचा है. PGVCL के कर्मचारी कच्छ में विद्युत प्रणाली की बहाली के लिए कार्यरत है. चक्रवात से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और करीब 71 पशुओं की जान गई है.'
हमने 54,000 लोगों को शेल्टर होम में आश्रय दिया था और करीब 80,000 बिजली के खंबे गिरे हैं, सबस्टेशन आदि में खराबी आने की वजह से विद्युत प्रणाली को नुकसान पहुंचा है। PGVCL के कर्मचारी कच्छ में विद्युत प्रणाली की बहाली के लिए कार्यरत है। चक्रवात से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है… pic.twitter.com/gakjg5j9wi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

