देश
मार्च महीने में हुआ रिकॉर्ड तोड़ GST कलेक्शन, वित्त मंतालय ने जारी किया आंकड़ा
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मार्च 2021 में सकल जीएसटी राजस्व में बड़ी बढ़ोतरी हुई है और इस महीने में जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया है. राजस्व के मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए यह अच्छी खबर है. यह लागातार चौथा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.11 लाख करोड़ से अधिक रहा है और लगातार छठें महीने सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी मिला है. कोरोना महामारी के बावजूद यह साफ तौर पर देश की तेज आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है. अब आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी होने से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है.
Team Latestly | Published: Apr 01, 2021 03:02 PM IST
जीएसटी (Photo Credits: PTI)
मार्च में रिकॉर्ड 1 लाख 23 हजार करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है-
GST collections at record high of Rs 1.23 lakh crore in March: Finance Ministry
— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

