Haryana: करनाल में किसानों के आंदोलन को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट-SMS सेवा रात 12 बजे तक बंद
हरियाणा सरकार ने करनाल में किसानों के आंदोलन को देखते हुए, गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए ज़िले में मोबाइल, इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया है. यह आदेश आज रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा. किसानों के एक समूह पर पिछले महीने पुलिस को लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों और जिले के अधिकारियों के बीच एक और दौर की वार्ता बुधवार को विफल रही. इसके बाद से प्रदर्शनकारी यहां जिला मुख्यालय के द्वारों के बाहर डटे हुए है.
हरियाणा सरकार ने करनाल में किसानों के आंदोलन को देखते हुए इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं सस्पेंड की-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)