Fire Breaks Out in Mumbai: मुंबई के लालबाग इलाके में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
मुंबई के लालबाग इलाके में मंगलवार सुबह एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने से चार लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. सभी घायलों को इलजा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Fire Breaks Out in Mumbai: मुंबई के लालबाग इलाके में मंगलवार सुबह एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने से चार लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे लालबाग के मेघवाड़ी स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा गया कि आग तीन मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 26 में लगी थी. इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घायलों की पहचान कुंदा मिलिंद राणे (48), अथर्व मिलिंद राणे (10), वैष्णवी मिलिंद राणे (10) और अनिकेत विलास डिकवलकर (27) के रूप में हुई है.
लालबाग इलाके में बिल्डिंग में लगी आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Maharashtra | Fire breaks out on the third floor of a building in Meghwadi, Lal Baug of Mumbai. Four people injured in the incident, they have been rushed to a hospital. Fire brought under control by the fire tenders: BMC
— ANI (@ANI) July 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

