देश

Nanded Hospital Death Update: महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण का दावा, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में बच्चे समेत 7 और लोगों की मौत, कुल संख्या 31 हुई

नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे में बच्चे समेत 24 लोगों की जान गई थी. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अह्सोक चव्हाण ने ट्वीट कर दावा किया है कि अस्पताल में 7 लोगों की और मौत हुई है. जिसमें चार बच्चे शामिल हैं.

Nanded Hospital Death Update: महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण का दावा, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में बच्चे समेत 7 और लोगों की मौत, कुल संख्या 31 हुई
(Photo Credits ANI)

Nanded Hospital Death Update: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे में बच्चे समेत 24 लोगों की जान गई थी. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अह्सोक चव्हाण ने ट्वीट कर दावा किया है कि अस्पताल में 7 लोगों की और मौत हुई है. जिसमें चार बच्चे शामिल हैं. वहीं इससे पहले पूर्व सीएम चव्हाण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मैंने अस्पताल के डीन से बात की, जिन्होंने कहा कि नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ की कमी है। कुछ उपकरण काम नहीं कर रहे हैं और कुछ विभाग विभिन्न कारणों से चालू नहीं हैं.यह बहुत गंभीर मुद्दा है."शिवसेना (यूबीटी) की उप नेता सुषमा अंधारे ने लापरवाही का आरोप लगाया और अगस्त के मध्य में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल में 18 मरीजों की इसी तरह की मौत का जिक्र किया.

दरअसल अस्पताल पर आरोप लगे हैं कि  लापरवाही और दवा के कमी के चलते लोगों की जन गई है. हालांकि अस्पताल की तरफ से इन आरोपों को ख़ारिज किया. अस्पताल की तरफ से कहा गया कि मामले में जांच के आदेश दे दिये गए हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).