देश

Fire in Hospital: धनबाद में अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत 5 लोगों की मौत

धनबाद के एक अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से एक डॉक्टर और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी.

Fire in Hospital: धनबाद में अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत 5 लोगों की मौत
(Photo Credit : ANI)

झारखंड: धनबाद के एक अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से एक डॉक्टर और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. डा. सीसी हाजरा अस्पताल में शनिवार की देर रात आग लगने से हाजरा परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में डा. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डा. प्रेमा हाजरा, भगना सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा एवं डा. विकास शामिल हैं. अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

बुरी तरह से गंभीर चार लोगों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अस्पताल एवं डा. हाजरा का आवास एक ही साथ है. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई. घर के अंदर सभी लोग गहरी नींद में थे.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).