Fire in Bhopal Company: भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 10 से 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किया काबू (Watch Video)

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि लपटें 40 फीट तक ऊंची उठी. 10 किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि लपटें 40 फीट तक ऊंची उठी. 10 किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.आग बुझाने के लिए 10-12 दमकल गाड़ियों ने काम किया, इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है और एक लोडिंग ऑटो समेत कई वाहन जल गए,यह घटना जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे वाली केमिकल फैक्ट्री में हुई. घटना की सूचना  मिलते ही ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और सरदारगढ़ से फ़ायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुआं छा गया, इससे आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है,हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @tyagivinit7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Madhya Pradesh: भोपाल में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर में लगाई आग, वीडियो वायरल

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\