Fine imposed on Karnataka CM Siddaramaiah: सीएम सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं पर लगा जुर्माना, कोर्ट में पेश होने का आदेश
ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत मामले में प्रदर्शन करने पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम सिद्धारमैया, राज्य कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.
Fine imposed on Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीएम सिद्धारमैया, राज्य कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा उन्हें कोर्ट में शारीरिक रूप से पेश होने के लिए कहा है.
सीएम सिद्धारमैया को 6 मार्च, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी को 7 मार्च, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को 11 मार्च और भारी उद्योग मंत्री एमबी पाटिल को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है.
गौरतलब है कि ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में इन नेताओं ने केएस ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अप्रैल 2022 में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसी मामले में कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

