देश

Prajwal Revanna Sex Scandal: विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल रेवन्ना को जारी किया नोटिस, जल्द जवाब देने को कहा

विदेश मंत्रालय ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके जरिए उनको जल्द जवाब देने को कहा गया है. दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने दोबारा प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट कैंसिल करने की मांग को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है.

Prajwal Revanna Sex Scandal: विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल रेवन्ना को जारी किया नोटिस, जल्द जवाब देने को कहा
Prajwal Revanna (Photo Credit: X/@KaleshiBua)

Prajwal Revanna Sex Scandal: विदेश मंत्रालय ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके जरिए उनको जल्द जवाब देने को कहा गया है. दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने दोबारा प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट कैंसिल करने की मांग को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है. मामला सामने आने के बाद से ही प्रज्वल फरार है. कहा जा रहा है कि कर्नाटक सरकार की ओर से अनुरोध मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी दी है. गुरुवार को उन्होंने कहा था कि अगर वो वापस नहीं लौटे और पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया, तो उनका परिवार उन्हें अकेला छोड़ देगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).