Espionage Network Busted: जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरे देशों को बेंच रहा था सीक्रेट जानकारी
आरोपी का नाम सुमित है जो वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था, लेकिन काम के दौरान उसने खुद को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किया और पैसों के बदले वो सीक्रेट जानकारी दूसरे मुल्कों को दीं जो भारत के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहीं.
Espionage Network Busted: जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पैसों के बदले में दूसरे देशों को वित्त मंत्रालय से जुड़ी अहम जानकारी दे रहा था. आरोपी का नाम सुमित है जो वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था, लेकिन काम के दौरान उसने खुद को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किया और पैसों के बदले वो सीक्रेट जानकारी दूसरे मुल्कों को दीं जो भारत के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहीं.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सुमित के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक इसी फोन से वह जासूसी को अंजाम दे रहा था. इस केस में Official Secret Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला वित्त मंत्रालय से जुड़ा हुआ है, ऐसे में पुलिस भी विस्तृत जांच के बाद ही बयान जारी करना चाहती है.
During his search, one mobile phone which was being used by him for sharing secret information related to the Ministry of Finance was recovered from his possession. Case registered under the Official Secrets Act: Delhi Police Crime Branch
— ANI (@ANI) January 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

