Fatwa Against Imam Umer Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर AIIO के मुख्य इमाम डॉ. इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, जान से मारने की धमकी भी मिल रही है- VIDEO
राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी हुआ हुई.
Fatwa Against Imam Umer Ahmed Ilyasi: राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (All India Imam Organization) के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी हुआ हुई. फ़तवा जारी होने के साथ ही उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर पर माफ़ी मांगने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. मुख्य इमाम ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर कट्टरपंथी नाराज हैं और उन्हें लगातार फोन और इंटरनेट माध्यमों से धमकियां मिल रही थी. अब फतवा भी जारी हो गया है, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं. वह अपने कहे के लिए माफी नहीं मांगेंगे. दरअसल मुख्य इमाम द्वारा मंदिर जाने के साथ ही इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म तथा राष्ट्र को धर्म से ऊपर बताने पर कट्टरपंथी नाराज हैं उनकी मांग है कि इमाम अपने कहे हुए शब्द को लेकर माफ़ी मांगे.
Video:
#WATCH | Delhi | Fatwa issued against Chief Imam of All India Imam Organization, Dr Imam Umer Ahmed Ilyasi after he attended the Pranpratishtha ceremony of Ram Lalla at Ram Temple in Ayodhya.
He says, "As a chief Imam, I received the invitation from Shri Ram Janmbhoomi Teerth… pic.twitter.com/iVe2bA3s1X
— ANI (@ANI) January 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

