Eye Flu से दिल्ली में 80 लाख लोग संक्रमित, ये हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके
देश के लगभग सभी राज्यों से आई फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं. दिल्ली में करीब 80 लाख लोग आई फ्लू से संक्रमित हैं. मानसून के समय की आम परेशानी होती है आंख आना यानी कि जिसे आई फ्लू कहते हैं.
बारिश के मौसम में आई फ्लू का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है. देश के लगभग सभी राज्यों से आई फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं. दिल्ली में करीब 80 लाख लोग आई फ्लू से संक्रमित हैं. मानसून के समय की आम परेशानी होती है आंख आना यानी कि जिसे आई फ्लू कहते हैं. ये तकलीफ आंखों के लाल होने से शुरू होती है. और, उसके साथ आंख में खुजली, चुभन और कई बार सूजन भी आ जाती है. आई फ्लू, जिसे कंटंक्टिवाइटिस भी कहते हैं, उसके होने की तीन अलग अलग वजह भी हो सकती हैं.
आई फ्लू से बचाव के लिए क्या करें-
- भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें
- अपनी आंखों को न छुएं
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं
- संक्रमित मरीज के टॉवेल, बेड और कपड़े का इस्तेमाल न करें
अगर आई फ्लू हो जाए तो क्या करें-
- अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं
- अगर धोना नहीं चाहते हैं तो रूई को गीला कर आंखों पर रखें
- किसी भी तरह का चश्मा पहनें, जिससे आप अपनी आंखों को न छुएं
- आई फ्लू देखने से नहीं फैलता, छूने से ही फैल सकता है
- साफ-सफाई का ख्याल रखें
- व्यक्तिगत सामान जैसे तौलिया, रूमाल अलग रखें
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

