देश

Patra Chawl Land Scam: शिवसेना नेता संजय राउत को ED का दूसरा समन, पूछताछ के लिए अब 1 जुलाई को बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा है, जिसमें उन्हें पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा है. इसके पहले राउत को ईडी समक्ष सोमवार को पेश होने के लिए समन भेजा गया था. लेकिन वे पेश नहीं हुए

Patra Chawl Land Scam: शिवसेना नेता संजय राउत को ED का दूसरा समन, पूछताछ के लिए अब 1 जुलाई को बुलाया
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credit : ANI)

Patra Chawl Land Scam:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena Leader Sanjay Raut) को सोमवार को पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था. लेकिन वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते ईडी के सामने पेश नहीं हो सके. ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने राउत से पूछताछ के लिए दूसरा समन भेज पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा है.

सूत्रों के अनुसार, डीएचएफएल-यस बैंक मामले के सिलसिले में आज सुबह पुणे के व्यवसायी अविनाश भोसले को हिरासत में लेने वाली ईडी, राउत से इस मामले में भी पूछताछ करना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि ईडी का पात्रा चॉल मामला भी डीएचएफएल मामले से जुड़ा है.

 ईडी ने संजय राउत को भेजा दूसरा समन:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).