UPSC Civil Services Exam Result 2022 Declare: यूपीएससी ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे किए घोषित, इशिता किशोर ने किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए. इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं और इशिता किशोर ने टॉप किया है. दूसरे नंबर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं.
UPSC Civil Services Exam Result 2022 Declare: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (Union Public Service Commission) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा (Civil Services Exam 2022) के नतीजे जारी कर दिए. इस साल भी महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा. इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं और इशिता किशोर ने टॉप किया है. दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं. इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी. नतीजे घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं.
आपको बता दें कि फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से शामिल हैं. करीब 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है और IAS पदों पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह भी पढ़ें: UGC NET जून 2023 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 मई से करें अप्लाई; 13 जून से होंगे एग्जाम
देखें ट्वीट-
UPSC declares 2022 Civil Services Exam results.
Ishita Kishore, Garima Lohia and Uma Harathi N secure the top three ranks, respectively pic.twitter.com/ulJZnG7JBi
— ANI (@ANI) May 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

