देश

UGC NET जून 2023 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 मई से करें अप्लाई; 13 जून से होंगे एग्जाम

यूजीसी नेट परीक्षा के जून 2023 सेशन के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है. इस संबंध में UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है. UGC NET June 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 10 मई 2023 से शुरू हो जाएगी.

UGC NET जून 2023 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 मई से करें अप्लाई; 13 जून से होंगे एग्जाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

यूजीसी नेट परीक्षा के जून 2023 सेशन के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है. इस संबंध में UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है. UGC NET June 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 10 मई 2023 से शुरू हो जाएगी. UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार द्वारा आज, 9 मई, 2023 को की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू होगी. आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 मई 2023 से जमा कर सकते हैं यह प्रक्रिया 31 मई 2023 को (शाम 05:00 बजे तक) समाप्त होगी. परीक्षा की तिथि 13 जून 2023 से 22 जून 2023 तक होगी."

UGC NET Registration के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा. रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में शामिल होना होगा. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक होगा. इसमें 83 विषयों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).