शिक्षा

Odisha BSE Matric Exam Results 2023: ओडिशा बीएसई मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट इस दिन www.bseodisha.ac.in पर होगा जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने मंगलवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) 18 मई को वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. मीडिया को संबोधित करते हुए बीएसई अध्यक्ष हाजरा ने कहा कि स्टेट ओपन स्कूल और मध्यमा के नतीजे भी उसी दिन सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे...

Odisha BSE Matric Exam Results 2023: ओडिशा बीएसई मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट इस दिन www.bseodisha.ac.in पर होगा जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
रिजल्ट प्रतीकात्मक(Photo: Pixabay)

Odisha BSE Matric Exam Results 2023: बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने मंगलवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) 18 मई को वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. मीडिया को संबोधित करते हुए बीएसई अध्यक्ष हाजरा ने कहा कि स्टेट ओपन स्कूल और मध्यमा के नतीजे भी उसी दिन सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे. हाजरा ने बताया कि स्कूल और जन शिक्षा विभाग के मंत्री और आयुक्त-सह-सचिव औपचारिक रूप से 18 मई को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र दोपहर 12 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

“यदि किसी छात्र को रिजल्ट के साथ कोई समस्या है, तो वह परिणाम प्रकाशित होने के एक महीने के भीतर परीक्षा नियंत्रक के पास शिकायत दर्ज करा सकता है. इसके अलावा, रिजल्ट प्रकाशित होने के सात दिनों के लिए एक कंट्रोल रूम चालू किया जाएगा, ”मोहंती ने बताया. कंट्रोल रूम का नंबर- 0671-2415460 है. इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. उन्हें अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए OR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा और 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा.

देखें पोस्ट:

“परीक्षा के दौरान सामाजिक विज्ञान सेट-बी प्रश्न पत्र में छपाई की त्रुटियों के कारण लगभग 3,000 छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ा. बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ निहार रंजन मोहंती ने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं कि कोई छात्र गड़बड़ के कारण पीड़ित न हो.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).