CBSE Class 12th Board Exams 2021 News Update: 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों को लेकर नहीं हुआ कोई अंतिम फैसला, स्टेट बोर्ड्स से विस्तृत सुझाव मांगा गया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों, राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्षों, हितधारकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में बारहवीं कक्षा की परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा जैसा कि प्रधानमंत्री ने कल्पना की थी, बैठक अत्यंत उपयोगी थी हमें अत्यधिक मूल्यवान सुझाव प्राप्त हुए थे. मैंने राज्य सरकारों से 25 मई तक अपने विस्तृत सुझाव मुझे भेजने का अनुरोध किया है. मुझे विश्वास है कि हम कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक सूचित, सहयोगात्मक निर्णय पर पहुंचने में सक्षम होंगे और अपने अंतिम फैसले के बारे में जल्द से जल्द सूचित करके छात्रों और अभिभावकों के मन की अनिश्चितता को दूर करेंगे.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान-
We'll be able to arrive at an informed, collaborative decision regarding Class 12th board exams & remove uncertainty among students and parents by informing them of our decision at the earliest. Both students' and teachers' safety is supremely important to us: Union Education Min
— ANI (@ANI) May 23, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

