देश

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने केजरीवाल को 7वीं बार भेजा समन, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया (Watch Tweet)

ईडी ने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजा है. ईडी का केजरीवाल को ये 7वां समन है. जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने केजरीवाल को 7वीं बार भेजा समन, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया (Watch Tweet)
Kejriwal Credit- ANI

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजा है. ईडी का केजरीवाल को ये 7वां समन है. जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अब मामला कोर्ट में है. ईडी बार-बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करे. दरअसल, जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद कोर्ट ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था. बीते शनिवार को अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).