Money Laundering Case: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब को ED ने फिर भेजा समन, कल एजेंसी के सामने पेश होने को कहा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से समन भेजा है. ईडी की तरफ से भेजे गए समन में मंत्री अनिल परब को कल यानी मंगलवार को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है.
Money Laundering Case: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनिल परब (Anil Parab) धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर से समन भेजा है. ईडी की तरफ से भेजे गए समन में मंत्री अनिल परब को कल यानी मंगलवार को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है. बता दें कि अनिल परब को ईडी इसके पहले भी जांच एजेंसी के सामने पेश होने को लेकर समन भेज चुकी है. लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अपने सफाई में परब का कहना है कि उन्होंने कोई फेराफेरी नहीं किया है.
ईडी ने फिर मंत्री अनिल परब को भेजा समन:
ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। कल 21 जून को उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/xTOg33Hz9W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

