Earthquake in Gujarat: गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई तीव्रता
गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. इससे पहले बुधवार (26 जून 2024) को मणिपुर और असम में भूकंप आया था.
Earthquake in Gujarat: गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है. अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. इससे पहले बुधवार (26 जून 2024) को मणिपुर और असम में भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता क्रमश: 4.5 और 3.2 थी. हालांकि, भूकंप की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था. बता दें, हमारी पृथ्वी चार प्रमुख परतों इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट से बनी है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. भूकंप को मापने के लिए रिक्टर स्केल पर 1 से 10 तक की संख्या होती है. 1 से 3 तक की तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर कम महसूस होते हैं. 4 से 7 तक की तीव्रता वाले भूकंप तीव्र महसूस किए जाते हैं और 7 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप विनाशकारी हो सकते हैं.
गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके
गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता#Gujarat #Earthquake #BigBreaking pic.twitter.com/tjwvz3dBh7
— News24 (@news24tvchannel) June 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

