जरुरी जानकारी

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप से डोली धरती, किश्तवाड़ में लगे 3.5 तीव्रता के झटके

आज रात करीब 10:56 बजे जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.5 रही. वहीं इसका केंद्र किश्तवाड़ में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था.

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप से डोली धरती, किश्तवाड़ में लगे 3.5 तीव्रता के झटके
(Photo Credit : Twitter/X)

Earthquake: रविवार यानि आज रात करीब 10:56 बजे जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.5 रही. वहीं इसका केंद्र किश्तवाड़ में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था. इससे पहले आज ही नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 55 किमी (35 मील) पश्चिम में धाडिंग में था.

बता दें कि एक हफ्ते पहले दिल्ली-NCR में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी धरती हिली थी. उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया था.

क्यों आता है भूकंप 

धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है. जहां भी ये प्लेटें एक दूसरे से टकराती हैं वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है. भूकंप तब आता है जब इन प्लेट्स एक दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं. प्लेट्स एक दूसरे से रगड़ खाती हैं, उससे अपार ऊर्जा निकलती है, और उस घर्षण या फ्रिक्शन से ऊपर की धरती डोलने लगती है, कई बार धरती फट तक जाती है, कई बार हफ्तों तो कई बार कई महीनों तक ये ऊर्जा रह-रहकर बाहर निकलती है और भूकंप आते रहते हैं, इन्हें आफ्टरशॉक कहते हैं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).