जरुरी जानकारी

Earthquake In Nagpur: नागपुर में 2.5 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप,नागरिकों ने महसूस किए झटके

नागपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे यह भूकंप के झटके शहर के कई भागों में नागरिकों ने महसूस किए.

Earthquake In Nagpur: नागपुर में 2.5 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप,नागरिकों ने महसूस किए झटके
Credit -File Photo

नागपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूट मापी गई है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि दोपहर 3.11 बजे नागपुर में भूकंप आया. झटका बहुत मामूली था और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि इस भूकंप को लेकर नागरिकों में डर का माहौल है. बता दे की इससे पहले 2020 में भी नागपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यह भूकंप ज्यादा बड़ा नही होने से और नुकसान नही होने के कारण प्रशासन ने और नागरिकों ने राहत की सांस ली है. यह भी पढ़े :Bengaluru Rain Video: कर्नाटक के बेंगलुरु में बदला मौसम का मिजाज, चिलचिलाती गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश, लोग हुए खुश!

देखें ट्वीट :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).