Delhi NCR Heavy Rain: दिल्ली/एनसीआर में तेज बारिश से सड़कें बनी दरिया, जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत- VIDEO
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में लगातार दूसरे दिन भी आज छिटपुट बारिश हुई. इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली. समाचार एजेंसी ANI ने नोएडा सेक्टर 62 इलाके का एक वीडियो शेयर किया है.
Delhi NCR Heavy Rain: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में लगातार दूसरे दिन भी आज छिटपुट बारिश हुई. इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली. समाचार एजेंसी ANI ने नोएडा सेक्टर 62 इलाके का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है. इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए उन्हें घुटने तक पानी में घुसना पड़ रहा है. सड़कों के दरिया बन जाने से गाड़ियां भी रेंगती हुई नजर आ रही हैं. इस बीच मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने दिल्ली/NCR में सप्ताहांत पर अधिक बारिश होने की संभावना जताई है.
ये भी पढें: Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 10 अगस्त का पूर्वानुमान
नोएडा की सड़कों पर भारी जलभराव
#WATCH | Uttar Pradesh: Parts of Noida witnessed heavy waterlogging following rainfall
(Visuals from Noida Sector 62) pic.twitter.com/JPhi1SluNO
— ANI (@ANI) August 9, 2024
दिल्ली/NCR में सप्ताहांत पर अधिक बारिश होने की संभावना
#दिल्ली/NCR में लगातार दूसरे दिन छिटपुट बारिश हुई। #नोएडा, #गाजियाबाद, #गौतमबुद्धनगर और NCR के अधिकांश हिस्सों में हल्की #बारिश हुई थी। दिल्ली/NCR में सप्ताहांत पर अधिक बारिश होने की संभावना है।#Skymet #Rainalert #DelhiRain #monsoon #DelhiWeather #UPNewshttps://t.co/2CmiiifqEY
— SkymetHindi (@SkymetHindi) August 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

