Kartarpur Corridor: भारत के आग्रह के बावजूद पाकिस्तान तीर्थयात्रियों से वसूल रहा है करतारपुर साहिब यात्रा पर शुल्क
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत सरकार के निवेदन के बाद भी पाकिस्तान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों से शुल्क वसूल रहा है. पाकिस्तान अभी भी प्रति यात्रा 20 अमरीकी डॉलर लेता है.
Kartarpur Corridor: भारत (India) के आग्रह के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों (Pilgrims) से शुल्क वसूल रहा है. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत सरकार के निवेदन के बाद भी पाकिस्तान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) के जरिए गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर (Gurdwara Darbar Sahib Kartarpur) जाने वाले तीर्थयात्रियों से शुल्क वसूल रहा है.
पाकिस्तान अभी भी प्रति यात्रा 20 अमरीकी डॉलर लेता है. उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए पासपोर्ट मुक्त गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच जिस समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे उसमें कहा गया है कि तीर्थयात्री वैध पासपोर्ट के साथ यात्रा कर सकेंगे.
देखें ट्वीट-
India urged Pakistan not to charge fees for pilgrims visiting Gurdwara Darbar Sahib Kartarpur, but Pakistan still charges USD 20 per visit: MoS MEA @VMBJP on Kartarpur corridor pic.twitter.com/oQSPiyCDee
— Sidhant Sibal (@sidhant) March 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

