Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की बर्बादी पर कटेगा ₹2000 का चालान, मंत्री आतिशी ने जारी किया आदेश
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि इस कार्य के लिए पूरी दिल्ली में तुरंत 200 टीमों को तैनात किया जाए. ये टीमें 30 मई, सुबह 8 बजे से पानी के दुरुपयोग की निगरानी करेंगी. इस दौरान पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राजधानी में हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर पाइप से कारों की धुलाई, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए है. आतिशी ने कहा है कि इस कार्य के लिए पूरी दिल्ली में तुरंत 200 टीमों को तैनात किया जाए. ये टीमें 30 मई, सुबह 8 बजे से पानी के दुरुपयोग की निगरानी करेंगी. इस दौरान पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा निर्माण स्थलों या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी तरह के अवैध जल कनेक्शन को काट दिया जाए.
दिल्ली में पानी की बर्बादी पर 2000 रुपए का कटेगा चालान
Delhi Water Minister Atishi writes to CEO Delhi Jal Board, directing to immediately deploy 200 teams across Delhi to crackdown upon washing of cars with pipes, overflow of water tanks and use of domestic water supply for construction or commercial purposes.
Atishi directed that… pic.twitter.com/sDwBDAKdOR
— ANI (@ANI) May 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

