देश

Ashoka Pillar On New Parliament: नए संसद भवन पर लगा 6.5 मीटर का विशाल अशोक स्तंभ, PM मोदी ने किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर लंबे कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया.

Ashoka Pillar On New Parliament: नए संसद भवन पर लगा  6.5 मीटर का विशाल अशोक स्तंभ, PM मोदी ने किया अनावरण

Ashoka Pillar On New Parliament, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सुबह नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर लंबे कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने नई संसद के काम में लगे कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की. तस्वीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के तीनों शेर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि इस स्तंभ का निर्माण दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने किया है. नए संसद भवन में 1224 सदस्य बैठेंगे. इस भवन का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा कर लेने की योजना है.

इस नए संसद भवन के निर्माण में करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत आई है. नए संसद परिसर के बन जाने के बाद पुराने संसद भवन को संग्रहालय में तब्दी कर दिया जाएगा. सरकार और अधिकारियों के अनुसार संसद के बढ़ते काम के कारण एक नई इमारत के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई. अभी का संसद भवन ब्रिटिश दौर में बना था जो लगभग 93 वर्ष पुराना है और उसमें जगह और अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).