देश

Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर का दावा, दिल्ली शराब कांड में अगला नंबर केजरीवाल का होगा (Watch Video)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश के दौरान बड़ा दावा किया है. आरोपी सुकेश ने कहा कि मनीष सिसोदिया के बाद अगला गिरफ्तारी का नंबर केजरीवाल का केजरीवाल का होगा

Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर का दावा, दिल्ली शराब कांड में अगला नंबर केजरीवाल का होगा (Watch Video)
Arvind Kejriwal and Sukesh Chandrasekhar (Photo By ANI)

Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश के दौरान बड़ा दावा किया है. आरोपी सुकेश ने कहा कि मनीष सिसोदिया के बाद अगला गिरफ्तारी का नंबर केजरीवाल का केजरीवाल का होगा. सुकेश ने कहा कि ‘केजरीवाल वजीर हैं, वे अपना टास्क बखूबी निभा रहे हैं. एक-एक का पर्दाफाश करूंगा.’ सुकेश ने शराब नीति से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी और इस केस से उसका कोई लेनादेना नहीं है.

वहीं इससे पहले जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर का एक पत्र मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आया था. इस पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ नए कई आरोप लगाए गए थे.  पत्र में सुकेश कहा है कि सीबीआई द्वारा सिसोदिया की गिरफ्तारी सिर्फ एक शुरूआत है. उन्होंने हर विभाग में कमीशन लिया है. उनके (आप नेता केजरीवाल, सिसोदिया और जैन) के लिए सिर्फ कमीशन मायने रखता है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).