देश

महिला काजी ने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के परपोते की कराई शादी, कहा- कुरान शरीफ में ऐसी कोई शर्त नहीं कि निकाह सिर्फ मर्द पढ़ाए

राजधानी दिल्ली में पहली बार एक महिला डॉ. सैयदा सैयदैन हमीद ने निकाह पढ़वाया. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के परपोते की शादी कराई. डॉ. सैयदा सैयदैन हमीद ने बताया, "मैंने 2007 में लखनऊ में पहली बार निकाह पढ़वाया था और उसके बाद मैं 17-18 निकाह पढ़वा चुकी हूं. कुरान शरीफ में ऐसी कोई शर्त नहीं है कि निकाह मर्द पढ़ाए या औरत."

महिला काजी ने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के परपोते की कराई शादी, कहा- कुरान शरीफ में ऐसी कोई शर्त नहीं कि निकाह सिर्फ मर्द पढ़ाए
महिला काजी ने पूर्व राष्ट्रपति के परपोते की शादी कराई (Photo Credits: ANI)

राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला काजी ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के परपोते की शादी कराई. योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा सैय्यदैन हमीद ने रहमान और उर्सिला अली का निकाह पूरा कराने के लिए काजी की भूमिका निभाई. हमीद ने एक बयान में कहा, ‘‘हमीद ने काजी के रूप में रस्में निभाई, जहां निकाहनामा में निर्धारित शर्तें मुस्लिम महिला मंच के तत्वावधान में तैयार की गई थीं. दूल्हे की परदादी बेगम सईदा खुर्शीद इस संगठन की संस्थापक अध्यक्ष थीं.’’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 03:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).