Delhi Flood: दिल्ली के द्वारका इलाके में हादसा, गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 4 में तीन बच्चों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और यमुना का जल स्तर बढ़ने की वजह से चारों तरफ पानी भर गया है. जिससे अब हादसे भी होने लगे हैं. दिल्ली द्वारका इलाके में बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां तीन बच्चों की एक साथ ही मौत हो गई.
Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और यमुना का जल स्तर बढ़ने की वजह से चारों तरफ पानी भर गया है. जिससे अब हादसे भी होने लगे हैं. दिल्ली द्वारका इलाके में बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां तीन बच्चों की एक साथ ही मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में चार बच्चे दीवार फांदकर वहां बने गड्ढे के अंदर चले गए. जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार ऐसा नहीं लगता कि यह हादसा बाढ़ के कारण हुआ, यह दुर्घटनावश डूबने का मामला है. फिलहाल शव बरामद करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
Tweet:
Three children died in Delhi's Dwarka area. In the under-construction golf course, four children jumped over the wall and went inside the pit made there, in which 3 died. It does not seem that this accident happened due to flood, it is a case of accidental drowning: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

