NDA Meeting: दिल्ली के 'द अशोक होटल' में एनडीए की मीटिंग, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल शामिल होने के लिए पहुंचे- Video
विपक्ष की बैठक के बीच दिल्ली के द अशोक होटल में एनडीए की भी बैठक होने जा रही है. जिस बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अजित पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल होटल पहुंचे चुके हैं. होटल पहुंचने पर दोनों नेताओं का बीजेपी नेता विनोद तावडे ने स्वागत किया
NDA Meeting: विपक्ष की बैठक के बीच दिल्ली के द अशोक होटल में एनडीए की भी बैठक होने जा रही है. जिस बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अजित पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल होटल पहुंचे चुके हैं. होटल पहुंचने पर दोनों नेताओं का बीजेपी नेता विनोद तावडे ने स्वागत किया. एनडीए गठबंधन की इस बैठक में शामिल होने को लेकर दावा किया जा रहा है कि 41 राजनीतिक दल शामिल हो सकते हैं. हालांकि, यह संख्या घट-बढ़ सकती है. बताना चाहेंगे कि विपक्ष के साथ ही एनडीए भी आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीत बना रहा है. विपक्ष जहां केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने को लेकर अपनी रणनीति बना रहा है. वहीं एनडीए चाहता है कि एक बार फिर से उसकी जीत हो और पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें.
Video:
#WATCH | Delhi: Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar and Praful Patel, NCP leader (Ajit Pawar faction) arrive at 'The Ashok Hotel' for the NDA meeting. pic.twitter.com/hZ5ByXFdTz
— ANI (@ANI) July 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

