देश

Arvind Kejriwal ED Summons: ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविन्द केजरीवाल को 6 वीं बार समन जारी किया था. लेकिन इस बार भी सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे.

Arvind Kejriwal ED Summons:  ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल, आप ने समन को बताया अवैध
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ED Summons: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविन्द केजरीवाल को 6 वीं बार समन जारी किया था. लेकिन इस बार भी सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी  की तरफ से कहा गया कि ईडी का समन अवैध हैं. ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है. बार-बार समन भेजने के बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

इससे पहले ईडी ने 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 2 नवंबर और 22 दिसंबर को समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन उन्हें इन समन को 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' बताते हुए नजरअंदाज कर दिया. इस मामले में आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता- मनीष सिसौदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. मामले में 6 वीं बार ईडी समन भेज पेश होने के लिए बुलाय था. लेकिन इस बार भी समन को अवैध करार देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).